आगरालीक्स.. आगरा में बिजली का करंट लगने से तडपते बंदर के बच्चे की दरोगा ने जान बचा ली, बंदर को फर्स्ट ऐड दी, वह बच गया।
आगरा में वींकेंड मिनी लॉक डाउन में रविवार को छीपीटोला में बिजली के पोल से एक बंदर का बच्चा चिपक गया। बंदर के बच्चे को चिपकता देख आस पास लोग जमा हो गए, लेकिन कोई भी उसे हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। ऐसे में थाना रकाबगंज में तैनात सब इंस्पेक्टर तरुण कुमार ने मानवता दिखाते हुए उसे वहां से किसी तरह हटाया। पोल से हटने के बाद बंदर का बच्चा अचेत हो गया।
बंदर को दी फर्स्ट ऐड
सब इंस्पेक्टर तरुण कुमार ने बंदर को फर्स्ट ऐड दी, करंट लगने से खून का बहाव बंद हो जाता है, इससे शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं, ऐसे में बंदर की मालिश की, इससे बंदर के बच्चे को थोड़ी देर में उसमें चेतना आ गई। उसे प्राथमिक उपचार दिलवा कर जीवनदान दिया। पुलिस के इस व्यवहार को देख लोग खुश थे। लोगों का कहना था कि बंदर के बचाकर उन्होने मानवीयता दिखाई है। सही समय पर उसे करंट से नहीं हटाया गया होता तो उसकी मौत हो सकती थी।