आगरालीक्स…( Agra News 18th October) आगरा में केरल से छात्र ताजमहल घूमने के लिए आया, कैंट स्टेशन पर सैंपल लिए गए, वह ताजमहल घूम कर चला गया, छात्र कोरोना पॉजिटिव मिला है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केरल का 19 साल का छात्र 14 अक्टूबर की रात को ट्रेन से आगरा कैंट स्टेशन पहुंचा। छात्र के कैंट स्टेशन पर कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए। छात्र आगरा में एक दिन ठहरा, ताजमहल देखने गया। यहां खाना खाया, खरीदारी की। ताजमहल देखने के बाद वह केरल ट्रेन से ही लौट गया।

छात्र की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव
छात्र आगरा से केरल पहुंच गया। यहां उसके सैंपल लेने के बाद एसएन में जांच के लिए भेजे गए। 17 अक्टूबर को रिपोर्ट आई, छात्र की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खलबली मच गई। छात्र के बारे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जानकारी जुटाई, पता चला कि छात्र ताजमहल घूमने के लिए आया था वह ताजमहल घूमने के बाद केरल लौट गया है।
कोरोना के पांच सक्रिय केस
आगरा में कोरोना के सक्रिय केस बढ़ कर पांच हो गए हैं। कोरोना से 25764 लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव 25301 मरीज ठीक हुए हैं और पांच मरीजों की मौत हुई है।