आगरालीक्स .(Agra News 18th October ). आगरा में डेंगू ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, बीते 10 साल में सबसे ज्यादा डेंगू के केस मिले हैं, बुखार से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है।
आगरा में 2010 11 में डेंगू ने कहर बरपाया था, एसएन के जूनियर डॉक्टर की डेंगू से मौत होने के साथ ही डेंगू के केस तेजी से बढ़े थे। इसके बाद हर साल डेंगू के नए केस मिले लेकिन नए केस की संख्या 100 से कम रही।
2018 में सर्वाधिक 194 केस मिले
डेंगू के सबसे ज्यादा केस 2018 में मिले थे, 2018 में डेंगू के 194 केस मिले थे। इसके बाद डेंगू केस की संख्या कम होती गई और 20 से 25 नए केस मिले।

अभी तक 324 डेंगू के केस
आगरा में अगस्त में डेंगू के केस मिले थे, इसके बाद से डेंगू के केस तेजी से बढ़े हैं। 50 दिनों में आगरा में डेंगू के 324 केस मिल चुके हैं। हर रोज 10 से अधिक डेंगू के नए केस मिले रहे हैं।
मौत का नहीं थम रहा सिलसिला
बुखार से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुखार से बच्चों की मौत हो रही है। देहात में बच्चों की मौत ज्यादा हुई है, निजी अस्पताल में बेड फुल हैं। क्लीनिक पर बुखार से पीड़ित मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। बुखार से लोग तप रहे हैं, शरीर में दर्द हो रहा है।