आगरालीक्स.. कोरोना पॉजिटिव केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगडी का एम्स, दिल्ली में निधन हो गया, कोरोना संक्रमित आगरा के कारोबारी का दिल्ली में निधन, आगरा में 120 मौत।
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगडी की 11 सितंबर को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, 65 साल के रेल राज्य मंत्री को एम्स दिल्ली में भर्ती किया गया, वहां उनका निधन हो गया। वहीं, आगरा के कारोबारी के कोरोना पॉजिटिव आने पर दिल्ली में इलाज चल रहा था, उनका निधन हो गया। कोरोना संक्रमित 120 मरीजों की आगरा में मौत हो चुकी है।