आगरालीक्स.. आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज ने फीस जमा ना करने वाले छात्रों का रिजल्ट रोक दिया, इसके विरोध में अभिभावकों ने प्रदर्शन किया, उन्हें फीस जमा करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है।

आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज के छात्रों को मैसेज भेजा गया कि आपकी फीस जमा नहीं है तो रिजल्ट रोक दिया जाएगा। अभिभावकों पर यह मैसेज पहुंचने के बाद बुधवार को प्रोग्रेसिव आगरा पेरेंट्स एसोसिएसन (पापा) संस्था के सदस्यों के साथ अभिभावक सेंट पीटर्स कॉलेज पहुंच गया। अभिभावकों के पहुंचने पर कॉलेज का गेट बंद कर दिया गया, अभिभावकों ने गेट पर प्रदर्शन किया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी सेंट पीटर्स कॉलेज के कर्मचारी से वार्ता हुई, संस्था के सदस्यों ने कहा कि फीस जमा नहीं होती है तो अभाव में किसी का रिजल्ट नहीं रोक सकते, न एकमुश्त फीस को दबाव बना सकते हैं। उन्होंने फीस राहत वाला शासनादेश भी सौंपा। साथ ही दो दिन का अल्टीमेटम दिया कि राहत न मिलने पर आंदोलन होगा। इस दौरान शोभित जेटली, अरुण मिश्रा, अरुण भाटिया, अतिन मित्तल, दीपक शिवहरे, दीपक शर्मा, मनोज सिंह, मितेश, लव मेहरा, विजय, अनुज जैन, अमर सिंह सेंगर, दीपक सरीन आदि मौजूद रहे।