आगरालीक्स…(21 January 2022 Agra news) आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में पहली मौत.प्रशासन ने जारी किया अपडेट. बीते 24 घंटे में मिले इतने कोरोना पॉजिटिव…
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में पहली मौत हुई है. प्रशासन ने इसका ताजा अपडेट जारी किया है. अपडेट के अनुसार बीते 24 घंटे में 4708 लोगों की जांच की गई जिसमें से 409 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसके अलावा एक व्यक्ति की कोरोना से मौत भी हुई है. आगरा में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 459 हो गई है. आगरा में अब 3235 कोरोना मरीज हैं.

605 मरीज हुए ठीक
आगरा के लिए राहत की बात ये है कि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. बीते 24 घंटे में 409 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं तो वहीं इस दौरान 605 मरीज ठीक भी हुए हैं.
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में 458 मरीजों की हुई मौत
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में आगरा में 458 मरीजों की मौत हुई। मगर, तीसरी लहर में कोरोना के केस बढ़ने के बाद भी राहत मिली थी और मरीजों की मौत नहीं हुई। अब एक मौत रिपोर्ट की गई है।
एसएन में 18 मरीज भर्ती
एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित 18 मरीज भर्ती हैं। इसमें से एक मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि एक बच्चे का भी एसएन के कोविड हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, बच्चा दो साल का है।