आगरालीक्स… आगरा की कड़ाके की सर्दी में सपना चौधरी ने तेरी आख्या का यो काजल सहित हरियाणी डांस पर ठुमके लगाकर मैरिज होम का मौसम गर्म कर दिया, बिना अनुमति के लिए सपना चौधरी के कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है।

आगरा में शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में फतेहाबाद के बड़े मैरिज होम में स्टेज पर सपना चौधरी अपने हिट गानों पर प्रस्तुति दे रही हैं। स्टेज के नीचे खड़े सपना चौधरी के साथ डांस करते हुए मोबाइल से फोटो ले रहे हैं। सपना चौधरी के साथ स्टेज पर युवतियां भी परर्फोम में रही हैं। वीडियो देर रात का बताया जा रहा है, कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
शादी में परर्फोम करने आई सपना चौधरी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फतेहाबाद के एक मैरिज होम में शादी समारोह का कार्यक्रम था, कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए सपना चौधरी को बुलाया गया था। इंस्पेक्टर ताजगंज भूपेंद्र कुमार बालियान का मीडिया से कहना है कि जांच की जा रही है, बिना अनुमति के कार्यक्रम करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बिना अनुमति के हुआ कार्यक्रम, कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन
इस मामले में एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह का मीडिया से कहना है कि ताजगंज क्षेत्र में सपना चौधरी के कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
उधर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवक युवती दिखाई दे रहे हैं, कोविड प्रोटोकाल का भी उल्लंघन किया गया है।