आगरालीक्स…आगरा में कोरोना के घट रहे मरीज. मंगलवार को 1 मरीज मिला तो 6 हुए डिस्चार्ज. खबर में जानिए अब क्या है स्थिति
आगरा में कोरोना का ग्राफ लगातार कम हो रहा है. मंगलवार को जहां 1 संक्रमित मिला तो वहीं 6 मरीज डिस्चार्ज किए गए. आगरा में अब केवल 13 मरीज ही हैं जिनका होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है. गौरतलब है कि आगरा में अब तक 580856 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है. इनमें से 10549 लोग संक्रमित मिले हैं. इनमें से 10362 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए जबकि 174 लोगों की अभी तक आगरा में इस संक्रमण से जान जा चुकी है.