मथुरालीक्स …..आगरा के सहायक औषधि आयुक्त की टीम का छापा, ट्रांसपोर्ट कंपनी से लाखों के नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले कफ सीरप मिले। जांच में जुटी टीम।
आगरा के बाद मथुरा में भी नशे के लिए कोडीन के कफ सीरप Cough Syrup की कई राज्यों में अवैध सप्लाई की जा रही है। आगरा के सहायक औषधि आयुक्त एके जैन के निर्देशन में औषधि विभाग और पुलिस की टीम ने मथुरा के गोविंद नगर स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी पर Narcotic Hub छापा मारा।
कफ सीरप के 400 से अधिक कार्टून मिले
औषधि विभाग और पुलिस की टीम के छापे से खलबली मच गई। ट्रांसपोर्ट कंपनी से 400 कार्टून कफ सीरप के मिले हैं। इतनी बडी मात्रा में कोडीन कफ सीरप मिलने से खलबली मची हुई है। कई टीमें जांच में जुटी हुई हैं।
70 लाख से अधिक का सीरप
कोडीन कफ सीरप की कीमत 70 लाख से अधिक बताई जा रही है। यह सीरप कहां से आया और कहां भेजा जा रहा था, किसने सीरप को बुक कराया। टीमें जांच कर रही हैं।
नशे के लिए कई राज्यों में सप्लाई होते हैं कफ सीरप
नशे के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित कई राज्यों में कफ सीरप सप्लाई हो रहे हैं। इससे पहले भी टीमें छापा मारकर बडी मात्रा में अवैध दवाएं पकड चुकी हैं।
मथुरा गैंग, आगरा गैंग, जयपुरिया गैंग कर रहा नारकोटिक्स की दवाएं सप्लाई
औषधि विभाग की टीम नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले कफ सीरप, नींद की टेबलेट सहित बडी मात्रा में नारकोटिक्स की दवाएं जब्त कर चुकी है। gang औषधि विभाग, पंजाब पुलिस और यूपी पुलिस मथुरा गैंग, आगरा गैंग और जयपुरिया गैंग को पकड चुकी हैं।