मथुरालीक्स…मथुरा में कंट्रोल में कोरोना. सोमवार को 24 मरीज मिले. 1 की मौत. जानिए अब कितने मरीजों का चल रहा है इलाज
1151 मरीजों का चल रहा अब इलाज
मथुरा में कोरोना धीरे—धीरे कंट्रोल की स्थिति में है. सोमवार को प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार मथुरा में बीते 24 घंटे के अंदर 24 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जबकि इस दौरान केवल एक की मौत हुई है. ये काफी राहत वाला आंकड़ा है. क्योंकि इससे पहले मरने वालों की संख्या हर दिन ज्यादा थी. इधर प्रशासन द्वारा आंकड़ों में बताया गया कि मथुरा में सोमवार को 166 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं. मथुरा में इस समय 1151 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. बता दें कि मथुरा में अब तक 566558 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं. इनमें से अब तक 20057 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि इनमें से 18617 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए हैं. मथुरा में अब तक कुल 289 लोगों की इस संक्रमण से जान जा चुकी है.
प्रशासन द्वारा सोमवार को जारी किए गए आंकड़े