आगरालीक्स…आगरा में हादसा. ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में ट्रॉला खाई में गिरा. उसके नीचे दबा बाइक सवार मौत.
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के फिरोजाबाद रोड स्थित पूठ गांव में सोमवार सुबह हादसा हो गया. हादसे में एक युवक की मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फतेहाबाद थाना क्षेत्र में आज सुबह एक ट्रोला जा रहा था. तभी सामने से आ रहे ईंटो से भरे ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में ट्रोला चालक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा. अनियंत्रित होते समय वह अपने साथ एक बाइक सवार को भी चपेट में ले लिया. जिसके नीचे बाइक सवार दब गया. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुंरत ही मिट्टी खोदकर ट्रोला के नीचे दबे बाइक सवार को निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इधर सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी.