आगरालीक्स….. आगरा में वैक्सीन लगने के बाद छात्र छात्राएं उत्साहित हैं, मम्मी पापा के साथ वैक्सीन केंद्रों पर पहुंचे छात्र छात्राएं कह रहे हैं कि अब स्कूल जा सकेंगे और बाहर घूमने भी जाएंगे।
आगरा में सोमवार से 15 से 18 साल के बच्चों का 32 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया है। पहले दिन सुबह टीका लगवाने वाले बच्चों की संख्या कम रही, धीरे धीरे संख्या बढ़ रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, सीएचसी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने डीपीएस, सिकंदरा में भी शिविर लगाया है। इन केंद्रों पर 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

इन केंद्रों पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं 15 से 18 साल के छात्र छात्राएं
डीपीएस सिकंदरा
एसएन मेडिकल कालेज
जिला अस्पताल
ईएसआइ हास्पिटल
रेलवे हास्पिटल
आर्मी स्टेशन
एयरफोर्स स्टेशन
शहरी स्वास्थ्य केंद्र विभव नगर
शहरी स्वास्थ्य केंद्र बुंदूकटरा
शहरी स्वास्थ्य केंद्र मोती महल
शहरी स्वास्थ्य केंद्र जीवनी मंडी
शहरी स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा
शहरी स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुरा
शहरी स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज प्रथम
ग्रामीण क्षेत्र के 18 सीएचसी