अलीगढ़लीक्स… अलीगढ़ की सात में पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि कोल, शहर और छर्रा में सपा से कांटे की टक्कर चल रही है।
अलीगढ़ की अतरौली सीट से प्रदेश के राज्यमंत्री और कल्याण सिंह के नाती संदीप सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। खैर से भाजपा के अनूप प्रधान बसपा प्रत्याशी पर बढ़त बनाए हुए हैं। बरौली से भाजपा के जयवीर सिंह 101504 मत लेकर सपा से आगे बने हुए हैं। छर्रा से भाजपा के रवींद्रपाल सिंह से सपा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर आगे चल रही हैं।
कोल सीट से भाजपा के अनिल पाराशर सपा प्रत्याशी से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के विवेक बंसल को अभी तक 9885 मत प्राप्त हुए हैं।
शहर विधानसभा सीट पर भाजपा की मुक्ता संजीव राजा सपा के जफर आलम से पीछे चल रही हैं। इगलास विधानसभासीट पर रालोद प्रत्याशी बढ़त बनाने के बाद पिछड़ गए अब भाजपा के राजकुमार सहयोगी बढ़त बनाए हुए हैं।
मतगणना अपडेट
कोल विधानसभा
भाजपा के अनिल पराशर पीछे 79716
सपा के अज्जू इशहाक आगे 96092
अलीगढ़ शहर विधान सभा
भाजपा की मुक्ता राजा पीछे 65421
सपा के जफर आलम आगे 78037
अतरौली विधान सभा
भाजपा के संदीप सिंह आग 59014
सपा के वीरेश यादव को मिले 31749
बरौली विधान सभा
भाजपा के जयवीर सिंह आगे 116678
बसपा के नरेंद्र शर्मा को मिले 43843
छर्रा विधान सभा
भाजपा के रवेंद्र पाल सिंह पीछे 28467
लक्ष्मी धनगर आगे 33270
खैर विधान सभा
भाजपा के अनूप बाल्मीकि आगे 63051
बसपा से चारू केन 33231
इगलास विधान सभा
भाजपा के राज कुमार सहयोगी 75631
रालोद के वीरपाल दिवाकर मत 41546