आगरालीक्स…आगरा की पहली जीत. इस विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने मारी सबसे पहले बाजी….
आगरा की खेरागढ़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा को विजयी घोषित कर दिया गया है. वह 32 हजार वोटों से विजयी घोषित किए गए हैं. भाजपा प्रत्याशी को इस विधानसभा सीट से कुल 88 हजार वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार रहे हैं. उन्हें 56 हजार वोट मिले हैं.
आगरा की खेरागढ़ विधानसभा सीट पर सबसे पहले मतगणना शुरू हुई और सबसे पहले इसी सीट पर विजेता घोषित किया गया है. पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह आगे रहे थे, हालांकि कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार ने उन्हें जबर्दस्त टक्कर देने की कोशिश की और कुछ राउंड में उनसे अधिक मत भी मिले लेकिन जैसे—जैसे राउंड बढ़ते गए, वैसे—वैसे भाजपा प्रत्याशी वोटों से आगे बढ़ते गए. दोपहर दो बजे उन्हें खेरागढ़ विधानसभा सीट से 32 हजार वोटों से विजयी घोषित कर दिया गया.
खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा बिजाई भगवान सिंह कुशवाहा 32000 वोट से जीते हैं दूसरे नंबर पर रामनाथ सिकरवार रहे हैं उन्हें 56000 वोट मिले हैं जबकि भगवान सिंह को 88000 वोट मिले हैं
