आगरालीक्स.. यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा जा रही कार पर दूसरी तरफ से आ रहे टैंकर ने रौंदा, पति पत्नी, दो बच्चे सहित सात की मौत।
आगरा में मंगलवार रात को वृंदावन, मथुरा से दर्शन कर लौट रहे जींद हरियाणा निवासी मनोज सहित सात लोग इनौवा से लौट रहे थे। नौहझील थाना क्षेत्र स्थित माइलस्टोन 61 के पास पहुंचे दूसरी तरफ से आ रहा टैंकर का टायर फट गया। तेज स्पीड टैंकर अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ से जा रही इनौवा के सामने आ गया। इनोवा टैंकर में जा घुसी।
सात की मौत
हादसे के बाद पुलिस ने बमुश्किल इनोवा में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में सात की मौत हो गई। इसमें कपल, उनके बेटे सहित परिवार के सात सदस्य शामिल हैं।