आगरालीक्स.. आगरा में दुष्कर्म के बाद आठ साल की बच्ची की हत्या के दोषी आगरा कालेज के छात्र को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
आगरा में 16 मार्च 2018 की रात को आगरा कालेज में एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र ठाकुर ने सेंट जोंस चौराहे के पास फुटपाथ से अपनी दादी के साथ सो रही आठ साल कीबच्ची को उठा लिया था, उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने आरोपी ठाकुर को अरेस्ट कर लिया।
उम्रकैद की सजा
इस मामले में 11 गवाह और 26 सुबूत पेश किए गए। स्पेशल जज पाक्सो एक्ट वीके जायसवाल ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।
दो लाख रुपये मिलेंगे
बच्ची के माता पिता मूलरूप से दाउजी मथुरा के रहने वाले थे और फुटपाथ पर जूता पालिस करते थे। उम्रकैद के साथ 2. 55 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है, यह बच्ची के माता पिता को दिया जाएगा।