आगरालीक्स.. आगरा में लाकडाउन के बाद से सैलरी ना मिलने पर कर्मचारियों ने ताजमहल के आस पास सफाई का कार्य किया ठप, गंदगी के लगे ढेर।
आगरा में ताजमहल के दो किलोमीटर के दायरे में भारतीय विकास ग्रुप द्वारा किया जाता है, कंपनी के 135 कर्मचारी हैं, कंपनी को हर महीने पथकर निधि से 26 लाख रुपये दिए जाते हैं। मगर, लाकडाउन में ताजमहल बंद होने के बाद पथकर निधि से 26 लाख रुपये नहीं मिले हैं।
छह महीने से नहीं मिली सैलरी
इसके चलते भारतीय विकास ग्रुप के लिए काम करने वाले कर्मचारियों को अप्रैल से सैलरी नहीं मिली है। ऐसे में कर्मचारियों ने 27 अक्टूबर से काम ठप कर दिया है, दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने सफाई का काम नहीं किया। ताजमहल के आस पास गंदगी के ढेर हैं। नगर निगम अपने स्तर से सफाई कराने में जुटा है।