आगरालीक्स …आगरा के जूता कारोबारी के बेटे की जमानत खारिज. जेल में रहना होगा. पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य और दोस्त के साथ समलैंगिक संबंध के आरोप
आगरा के थाना हरीपर्वत में जूता कारोबारी की बेटे पर उसकी पत्नी ने अप्राकृतिक कृत्य के साथ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया, शुक्रवार को जेल भेज दिया। 16 मार्च तक उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। सोमवार को इस मामले में कोर्ट ने जमानत के लिए दायर याचिका को खारिज कर दिया है। ऐसे में जूता कारोबारी के बेटे को अभी जेल में ही रहना होगा।
कारोबारी के बेटे की पत्नी ने आरोप लगाए हैं कि उसके अतरंग समय का वीडियो भी मोबाइल में बनाया और अपने दोस्त को भेज दिया। पुलिस मोबाइल की फोरेंसिक जांच कराएगी। साथ ही कारोबारी के बेटे के स्कूल के दोस्त के भी बयान दर्ज किए जाएंगे, आरोप है कि कारोबारी के बेटे के अपने स्कूल के दोस्त के साथ समलैंगिक संबंध हैं, इसके चलते वह शादी के बाद से ही अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था।

शादी की पहली रात पर अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोप
थाना हरीपर्वत में दर्ज किए गए मुकदमे के अनुसार, हरीपर्वत क्षेत्र में रहने वाले जूता उद्यमी की बेटी की शादी सात मई 2021 को जूता उद्यमी के बेटे के साथ अरेंज मैरिज हुई थी। आरोप है कि शादी की पहली रात वाले दिन ही अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर वह आक्रामक हो गया। लेकिन शर्म के कारण किसी को नहीं बताया। नौ दिसंबर 2021 को वर्थडे पार्टी के बाद नशे की हालत में उसने पत्नी को पीटा और वही हरकत की। अंतरंग संबंधों का उसकी बिना अनुमति के वीडियो बनाई। यह वीडियो उसने किसी को व्हाटस एप पर भेजा था। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे हास्पिटल में भर्ती करा दिया। उसको काफी चोट आई थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
आरोप है कि चार दिसंबर 2021 को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गोवा गए, वहां एक होटल में शादी समारोह था। आरोप है कि होटल में भी अननैचुरल एक्ट किया। आरोप है कि दिल्ली स्थित घर पर भी यही हरकत की।
समलैंगिक होने का भी लगाया आरोप
पीडिता ने उद्यमी के बेटे के समलैंगिक होने का आरोप भी लगाया। उसका कहना है कि पति के एक दोस्त से पढ़ाई के समय से ही अंतरंग संबंध हैं। इसलिए ही वह अप्राकृतिक कृत्य करता है।