आगरालीक्स…आगरा के प्राचीन कैलाश घाट पर गंगा यमुना मां की आरती कर नौका (नाव) पर लिया नदी शुद्धिकरण का लिया संकल्प
आगरा के प्राचीन कैलाश घाट पर गंगा यमुना मां की आरती कर नौका (नाव) पर लिया नदी शुद्धिकरण का संकल्प लिया गया। प्राचीन कैलाश महंत गौरव गिरी, डॉ मदन मोहन शर्मा का स्वागत व अभिनन्दन कर “यमुना साधक सम्मान” से सम्मानित भी किया। सभी यमुना भक्तों ने मिलकर यमुना को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। आयोजक कैलाश मंदिर महंत गौरव गिरी ने बताया कि यह यमुना आरती प्रत्येक सोमवार शाम को कैलाश घाट पर आयोजित की जाती है, जिसमें शहर भर के यमुनाप्रेमियों को आमंत्रित कर यमुनाशुद्धिकरण के लिये प्रेरित किया जाता है एवं संकल्प भी करवाया जाता हैं।

यमुना आरती के पावन अवसर पर श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी संस्थापक अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने कहा कि अपनी वसुंधरा को बचाने के कई तरीके हैं, जिसे हम अकेले और सामूहिक रूप से अपनाकर धरती को बचाने में योगदान दे सकते हैं, लेकिन यह तभी संभव होगा जब पृथ्वी हरी-भरी तथा प्रदूषण से मुक्त रहे और उसे यह उपहार आप ही दे सकते हैं। बाजार जाते समय साथ में कपड़े का थैला या बॉस्केट ले जाएं। पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह से बंद कर दें।अगर समय रहते कोई उपाय नहीं किए तो समस्याएं विकराल रूप धारण कर लेंगी,इसलिए सभी को एकजुट होकर पृथ्वी को बचाने के उपाय करने होंगे।नदियों का महत्व बताया। सुभाष ढल,रजनीश राजपूत,पवन वर्मा, सोनू अग्रवाल,नकुल सारस्वत ने कहा कि यह हमारी जीवन रेखा हैं। इनका धार्मिक महत्व भी है। नदियों के साथ कुएं,तालाब को भी संरक्षित और सुरक्षित रखना ह है। प्रमुख रूप से सौरभ गिरी,सागर गिरी,अमन गिरी,अमित सारस्वत,अभिषेक गिरी, प्रेमबाबा,मनीष यादव आदि थे.