आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती होने पर डीएम से शिकायत की, इसके बाद भी मरीज भर्ती नहीं किया गया, डीएम को खुद जाना पडा, इसके बाद मरीज भर्ती हुआ।
आगरा में कोरोना के सक्रिय केस लगातार बढ रहे हैं। मरीजों को निजी अस्पताल में बेड नहीं मिल रहे हैं, इसके बाद मरीज एसएन मेडिकल कालेज पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को एसएन मेडिकल कालेज पहुंची मरीज रजनी गुप्ता को परिजनों ने डीएम प्रभु एन सिंह से शिकायत की, कहा कि उन्हें भर्ती नहीं किया जा रहा है। उन्होंने एसएन में फोन किया इसके बाद भी रजनी गुप्ता को भर्ती नहीं किया गया। डीएम प्रभु एन सिंह खुद ही एसएन पहुंच गए, इसके बाद रजनी गुप्ता भर्ती हो सकी।
सीएमओ के फोन पर मरीज नहीं हो रहे भर्ती
मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने में समस्या आ रही है, कंट्रोल रूम के नंबर 0562 2551601 पर लोग फोन कर रहे हैं लेकिन बेड नहीं मिल रहा है। सीएमओ के नंबर पर शिकायत कर रहे हैं, सीएमओ के फोन करने पर भी मरीजों को अस्पतालों में भर्ती नहीं किया जा रहा है, इससे मरीज परेशान हो रहे हैं।
