आगरालीक्स..(Agra 1st June 2021). आगरा में कोरोना की दूसरी लहर में कितने फीसद लोग संक्रमित हुए, यह पता लगाने के लिए चार जून से सीरो सर्वे होगा, स्वस्थ्य लोगों के खून के सैंपल लिए जाएंगे. , एंटीबाडीज की जांच की जाएगी।
आगरा में कोरोना की दूसरी लहर थम गई है, नए केस कम हो रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट भी नीचे पहुंच गया है। कोरोना के नए केस कम क्यों हुए हैं, इसका पता लगाने के लिए सीरो सर्वे कराया जाएगा। सीरो सर्वे आगरा सहित यूपी के 74 जिलों में चार जून से शुरू हो रहा है।
सीरो सर्वे में होती है कोरोना के खिलाफ बनी एंटीबाडीज
कोरोना संक्रमण से ठीक होने के 12 से 14 दिन बाद वायरस के खिलाफ एंटीबाडीज आईजीजी बन जाती हैं। दूसरी लहर में भी तमाम लोग कोरोना संक्रमित हो गए, उन्हें बुखार और मामूली लक्षण आए, जांच नहीं कराई। लेकिन कोरोना संक्रमित थे, इसलिए शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबाडीज बन गईं। सीरो सर्वे में अलग अलग ग्रुप, उम्र के क्षेत्र से स्वस्थ्य लोगों के खून के सैंपल लिए जाते हैं। इन लोगों के ब्लड के सैंपल में कोरोना एंटीबाडीज की जांच की जाती है।
एंटीबाडीज बनने से हर्ड इम्युनिटी के कारण भी केस हो जाते हैं कम
सीरो सर्वे में सामने आता है कि बडी संख्या में लोगों में वायरस के खिलाफ एंटीबाडीज बनी हैं तो माना जाएगा कि वायरस के खिलाफ लोगों में हर्ड इम्युनिटी विकसित हो गई है, इसलिए संक्रमण का खतरा कम हो गया है।
पहली लहर में 22 फीसद लोगों में मिली थी एंटीबाडीज
पिछले साल सितंबर में आगरा सहित प्रदेश के 11 शहरों में सीरो सर्वे कराया गया था, इसमें 22 फीसद लोगों में एंटीबाडीज मिली थी। इसके बाद ही कोरोना के केस कम हुए थे।