आगरालीक्स…(1 June 2021 Agra) आगरा में बंद मकान में चोरी. कैश और ज्वेलरी ले गए चोर. आज सुबह घर खोला तो टूटा था अलमारी का लॉकर
थाना जगदीश पुरा क्षेत्र के सेक्टर 4 चौकी के अंतर्गत सेक्टर 8 स्थित एक बंद मकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां बबीता मित्तल और उनकी बेटी रहती हैं. बबीता मित्तल के पति का स्वर्गवास हो चुका है. ऐसे में मां खोखा और सेल्समेनी का काम करती है तो वहीं बेटी प्राइवेट नौकरी कर घर का खर्चा किसी तरह चलाते हैं. बताया जाता है कि 29 मई को बबीता मित्तल अपनी बेटी के साथ कमला नगर में रहने वाली अपनी बहन के घर गई थीं. उन्होंने यहां अपने घर को लॉक कर दिया था.
आज सुबह जब दोनों मां बेटी यहां पहुंची और उन्होंने मेन गेट का लॉक खोलकर अंदर पहुंची तो अंदर का हाल देखकर दोनों दंग रह गए.दरवाजे व अलमारियों के तालू टूटे हुए थे. घर में सामान बिखरा हुआ था. पीड़िता बबीता मित्तल के अनुसार उन्होंने अभी हाल ही में अपनी एक एफडी तुडवाई थी और उसका कैश घर में था. चोर कैश और डेढ़ लाख रुपये की ज्वेलरी अलमारी का लॉकर तोड़कर ले गए हैं. इधर सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.