आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के मरीज बढने पर सरकारी और निजी अस्पताल में बढाए गए बेड, तीन प्राइवेट हॉस्पिटल कोविड हॉस्पिटल बनाए गए।
आगरा में कोरोना के सोमवार को 130 केस आने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज का 120 बेड का वार्ड भर गया, आईसीयू में गंभीर मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं बची है। इसके बाद 100 बेड का बाल रोग विभाग में वार्ड शुरू किया जा रहा है। मगर,कोरोना के केस तेजी से बढ रहे हैं। इसके बाद निजी अस्पतालों को भी कोविड हॉस्पिटल बनाया गया है।

सरकारी अस्पतालों में कोरोना का फ्री इलाज
एसएन और जिला अस्पताल में बेड
एसएन मेडिकल कालेज में कोरोना मरीजों के लिए बेड -220, किए जा रहे 320
जिला अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए बेड -78
एफएच मेडिकल कालेज में कोरोना मरीजों के लिए बेड -100, 150 बेड तक किए जाएंगे