आगरालीक्स…. आगरा में प्रदूषण की जांच में बड़ी गड़बड़ी। दीपावली पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने फिल्टर पेपर से जांच में एक्यूआई 562 दर्ज किया। जबकि उत्तर प्रदेश प्रदूषण बोर्ड की मशीन ने 158 एक्यूआई दर्शाया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ताजमहल और नुनिहाई स्थित प्रदूशण मॉनीटरिंग सेंटर पर दीपावली पर एक्यूआई जारी किया। पारंपरिक फिल्टर पेपर तरीके से ताजमहल और नुनिहाई में प्रदूषण की जांच की गई। इसमें दीपावली वाले दिन रात में बम पटाखे चलने से एक्यूआई 562 तक पहुंच गया जबकि सामान्य एक्यूआई का स्तर 50 होना चाहिए। इसमें भी सूक्ष्म कण की मात्रा दीपावली पर सामान्य स्तर 175 से बढ़कर 415 तक पहुंच गई। यही घातक होती है।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दर्ज किया 158 एक्यूआई
वहीं, दीपावली पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मशीनों से रिकॉर्ड किए गए एक्यूआई का ब्योरा जारी किया। इसमें दीपावली पर आगरा का एक्यूआई 158 था। जबकि दीपावली पर ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का दर्ज किया गया एक्यूआई 562 रहा। दोनों की बोर्ड के अधिकारी अपना अपना एक्यूआई सही बता रहे हैं।