आगरालीक्स…आगरा में दिनदहाड़े पैदल जा रही महिला के गले से चेन तोड़ ने ले गए बदमाश. धक्के से महिला जमीन पर गिरकर हुई चोटिल..पुलिस ने शुरू की बदमाशों की तलाश
आगरा के थाना जगदीशपुरा के ईंट मंडी में शनिवार को दिनदहाड़े पैदल जा रही एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाश चेन तोड़ ले गए. धक्का लगने महिला जमीन पर गिर गई और चोटिल हो गई. सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.
फरीदाबाद में रहने वाले ललित कुमार दिल्ली बिजली बोर्ड में हैं. उनके मामा आवास विकास कॉलोनी सेक्टर एक में रहते हैं. मामा के बेटे दीपक की शादी पश्चिमपुरी के एक बैक्वेट हॉल में होनी है और इस शादी में शामिल होने के लिए वह आगरा आए थे. वह ईंट मंडी रोड स्थित होटल पैराडाइज में रुके थे. बताया कि पत्नी अर्चना दोपहर करीब तीन बजे कुछ सामान लेने के लिए बाजार को निकली थीं. होटल से कुछ ही दूरी पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारा और गले से सोने की दो चेन तोड़ लीं. धक्का लगने से अर्चना जमीन पर गिर गई और चोटिल हो गईं. शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश गायब हो गए.
पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंच गई. बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू की और वायरलेस पर थानों को अलर्ट भी किया गया. बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं.