आगरालीक्स…आगरा में पत्नी की हत्या कर पति फरार. मारने से पहले बेरहमी से पीटा भी. पुलिस तलाश में जुटी
आगरा के थाना खेड़ा राठौर के शांतिनगर गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की बेहरमी से पिटाई कर दी और फिर बाद में उसका रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी पति की तलाश की जा रही है.
शांति नगर गांव में रहने वाला पूरन मजदूर है और उसकी 14 साल पहले शादी हुई थी. घर में पत्नी उषा देवी और दो बेटे व दो बेटियां हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोपहर दो बजे करीब पूरन घर पहुंचा. ग्रामीणों के अनुसार वह नशे में था. घर पर जब पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया तो पूरन ने उसकी बुरी तरह से पिटाई करना शुरू कर दी. इसके बाद पत्नी को चारपाई पर लेटाकर रस्सी से कसकर उसका गला घोंट दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपी पति मौके से भाग निकला.
सूचना पर पुतलस मौके पर पहुंच गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है.