आगरालीक्स…रैपुरा जाट पर कार सवारों ने की अंधाधुंध फायरिंग. बैंक से रुपये निकालने गए व्यक्ति के 4 गोलियां लगने से मौत..हाइवे पर मच गया हड़कंप….मारने वाला सगा भाई निकला
आगरा—मथुरा के रैपुरा जाट पर कार सवारों ने दिनदहाड़े भरे बाजार अंधाधुंध फायरिंग कर एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी. फायरिंग से बाजार में दहशत फैल गई. पुलिस ने कार सवारों की तलाश की तो मारने वाला सगा भाई निकला. जमीनी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की थी. पुलिस ने इसे अरेस्ट कर लिया है और इसके साथी की तलाश है.पुलिस के अनुसार भधाया गंगाधर में रहने वाले 48 साल के ओमवरी का अपने छोटे भाई प्रेम से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. मंगलवार दोपहर को ओमवरी रैपुरा जाट स्थित कैनरा बैंक से रुपये निकालने के लिए गया था लेकिन तभी वहां एक कार आती है और उसमें सुवार युवक अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर देते हैं. इससे बाजार में अफरातफरी मच जाती है. फायरिंग में ओमवीर के चार गोली लगी और उसकी मौत हो गई. सूचना पर कई थानों का फोर्स और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे.
पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से फायरिंग करने वालों की पहचान की तो उसमें मृतक ओमवीर का सगा भाई प्रेम शामिल था. पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है और दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है.