मथुरालीक्स…शॉकिंग, 10वीं के छात्र की किडनैप के बाद हत्या. उसी के नंबर से घरवालों को मैसेज कर मांगी फिरौती…चार दोस्त अरेस्ट…पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
आगरा मंडल के मथुरा जिले में पुलिस ने 10वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने मृतक के चार दोस्तों को अरेस्ट किया है जिन्होंने अपने दोस्त का पहले अपहरण किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. बाद में उसी के नंबर से घरवालों को फोन कर फिरौती मांगी, लेकिन पुलिस ने चारों को पकड़ लिया.
सोमवार दोपहर से था लापता
गोविंद नगर थाना के वृंदावन कट चौकी क्षेत्रके लाल दरवाजा में तरुण पुत्र योगेश रहता था. तरुण दसवीं का छात्र था और सोमवार दोपहर वह घर से लापता हो गया था. देर शाम तरुण के ही मोबाइल से परिजनों को फिरौती का मैसेज आया जिसके बाद अपहरण की जानकारी हुई. इसके बाद पुलिस तक मामला पहुंचा और पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने छात्र के चार दोस्त साहिल निवासी जाटव मुहल्ला औरंगाबाद थाना सदर, हर्ष निवासी गणेश धाम कॉलोनी, कुश और लव निवासी गली बीसआना अर्जुनपुरा डीग गेट को अरेस्ट किया है.
पैसे के लालच में किया अपहरण
पूछताछ में आरोपी दोस्तों ने बताया कि रुपये के लालच में उनहोंने सोमवार दोपहर एक बजे तरुण का अपहरण करे के उद्देश् से उसे बुलाया. हर्ष ने अपने मकान में पार्टी करने के बहाने से तरुण को बुलाया. तरुण वहां आ गया तो साहिल की बाइक से कुष और हर्ष और तरुण को बिठाकर लियाकत पैलेस के सामने वृंदावन रोड से होते हुए लव कुश के मकान पर ले आए. यहां पर कोई नहीं रहता है.
यहां लव और साहिल पहले से मौजूद था. इन्होंने तरुण की गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद शव को बोरे में बांधकर हाइवे के पास बस स्टैंड के पास फेंक दिया. इसके बाद आरोपियां ने तरुण के ही मोबाइल से घरवालों को फिरौती का मैसेज किया. छात्र की फिरौती का मैसेज आने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.