Friday , 16 January 2026
Home हाथरस Crime News: Milk seller shot dead in Hathras. Police engaged in investigation
हाथरस

Crime News: Milk seller shot dead in Hathras. Police engaged in investigation

आगरालीक्स…हाथरस में दूध विक्रेता की गोली मारकर हत्या. जांच में जुटी पुलिस

आगरा से सटे हाथरस जिले में एक दूध विक्रेता की आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वह दूध बेचने के लिए साइकिल से जा रहा था. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृत के बेटे ने नामजदों पर हत्या के आरोप लगाए हैं.

मृतक का नाम ​राजेंद्र सिंह बघेल है. हाथरस के शीतलवाड़ा के रहने वाले हैं. रोज की तरह आज सुबह गांव नगला डांडा श्यामपुर राजवाहे के रास्ते से दूध कढ़वाने के लए साइकिल से जा रहा था, तभी हसायन कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी के पास कुछ लोगों ने राजेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए. मृतक के बेटे विपिन बघेल ने सूचना पुलिस को दी तो पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. परिजनों ने पूर्व में हुए विवाद पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

हाथरस

34 bottles of banned codeine-containing cough syrup found in a garbage dump in Hathras…#hathrasnews

हाथरसलीक्स…हाथरस में कूड़े के ढेर में मिली प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप की...

हाथरस

Sad News: Six-month-old boy dies after consuming tobacco toothpowder…#hathras

हाथरसलीक्स…छह महीने के बच्चे ने खा लिया तंबाकू वाला दंत मंजन. अस्पताल...

हाथरस

Sad News: Husband and wife consumed poison in Hathras, wife died…#hathrasnews

हाथरसलीक्स…हाथरस में पति—पत्नी ने खाया जहर, पत्नी की मौत तो पति की...

हाथरस

Husband caught with his sister-in-law in Hathras….#hathras

आगरालीक्स…दो महीने पहले हुई शादी. नई नवेली दुल्हन को छोड़ साली के...

error: Content is protected !!