Friday , 31 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Crime News: The bike rider who was leaving the school for the children was shot…#firozabadnews
टॉप न्यूज़फिरोजाबाद

Crime News: The bike rider who was leaving the school for the children was shot…#firozabadnews

176

आगरालीक्स…सनसनीखेज वारदात. बच्चों को स्कूल छोड़कर आ रहा था बाइक सवार युवक. पीछे से दो बाइक सवारों ने मारी गोली. जिसके गोली लगी…उसके बारे में हुआ ये खुलासा

आगरा रीजन के फिरोजाबाद जिले में आज सुबह सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां बच्चों को स्कूल छोड़कर आ रहे एक युवक को पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने गोली मार दी. गोली युवक के पीठ में लगी जिससे वह वहीं गिर गया. मौके पर आए लोगों और सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भर्ती कराया लेकिन गंभीर हालत होने पर उसे आगरा रेफर किया गया है.

ये है पूरा मामला
मोहल्ला संतोष्ज्ञ नगर में 32 वर्षीय सुशील कुमार यादव रहता है. आज सुबह करीब सात बजे वह बाइक से बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए गया था. बच्चों को स्कूल छोड़कर वह वापस घर जा रहा था कि रेपुरा रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से सुशील को गोली मार दी. गोली लगते ही सुशील घटनास्थल पर ही गिर गया. इधर गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर लोग जुट गए. सूचना पर थाना रामगढ़ और उत्तर थाना पुलिस भी पहुंच गई. भागते समय बाइक सवार बदमाश अपना तमंचा छोड़ गए. पुलिस ने घायल युवक को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया. गोली उसकी रीढ़ की हड्डी में लगी जिससे उसकी हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया.

जिसको गोली लगी वह हिस्ट्रीशीटर
पुलिस के अनुसार युवक को गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है. सुशील से उनकी क्या दुश्मनी थी इसकी भी जांच की जा रही है. पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपियों केखिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार सुशील थाना उत्तर का हिस्ट्रीशीटर है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Theft worth lakhs after breaking the lock of a locked house in Agra’s North Railway Colony…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों...

टॉप न्यूज़

Shocking : Woman comes back to life in Agra 17 hours after death…#agranews

आगरालीक्स…अजब गजब, आगरा में मौत के 17 घंटे बाद महिला हुई जिंदा....

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : St. Francis Convent School’s girls’ team, Agra, has qualified for the CBSE national competition.

आगरालीक्स…सीबीएसई क्लस्टर 19 नॉर्थ जोन खो—खो में सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल का...

टॉप न्यूज़

Agra News: Awas Vikas Parishad sealed five buildings in Agra’s Kamla Nagar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में पांच भवन सील. आवास विकास परिषद की...

error: Content is protected !!