आगरालीक्स…आगरा में सीटीओ कार्यालय के अकॉउंटेंट को रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर डीएम गौरव दयाल ने सस्पेंड कर दिया है। वीडियो में अकॉउंटेंट एसएन में काम कर रहे ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है। डीएम ने वीडियो की जांच के बाद अकाउंटेंट अनिल वर्मा को सस्पेंड कर दिया है।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के 1 करोड़ के बिल सीटीओ शशि भूषण तोमर द्वारा रोके जाने का मामला तूल पकड़ता गया। एसएन के अधिकारियों ने कमीशन देने से इनकार करने पर बिल रोकने के आरोप लगाए। इसके साथ ही डीएम को एक वीडियो भेजा, इसमें वो 8 लाख के बिल पास करने के लिए ठेकेदार से 3200 रुपए मांग रहा है, इसके बाद 2800 रुपए लेकर बिल पास कर दिए। इस मामले की जांच एडीएम के कराई गई। साथ ही एसएन के बिल भी पास करा दिए।
डीएम गौरव दयाल ने वीडियो की रिपोर्ट के बाद अनिल वर्मा को सस्पेंड कर दिया है।