आगरालीक्स….आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में एक की मौत, छह घायल। दो की हालत गंभीर है।
शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर के माइल स्टोन 82 के पास आगरा से दिल्ली की तरफ जा रहे ट्रक का टायर फट गया। ट्रक अनियंत्रित होकर दिल्ली की तरफ से आ रही कार से भिड़ गए। भीषण हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में दो गंभीर घायल हैं।
2 नवम्बर को हादसे में मौत
आगरा के कारोबारी संजय डंग व डाइटीशियन रेणुका डंग के बेटे उत्सव डंग की यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सडक हादसे में मौत। गुरुवार को जूता कारोबारी उत्सव डंग अपनी मां रेणुका डंग को दिल्ली एयरपोर्ट छोड़कर लौट रहे थे। एक्सप्रेस-वे पर बलदेव क्षेत्र में उनकी इनोवा कार कंटेनर में जा घुसी, इनोवा का दो तिहाई हिस्सा कंटेनर के अंदर घुस गया। दर्दनाक हादसे में युवा कारोबारी उत्सव डंग और ड्राइवर की मौत हो गई।