आगरालीक्स…. सूयीईटी के आवेदन पत्र में 15 सितंबर तक करेक्शन कर सकते हैं, इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी 2022 के एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन विंडो का विकल्प दिया है।

देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए पहली बार सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट सीयूईटी से प्रवेश दिया जा रहा है। सूयीईटी यूजी 2022 में अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए फॉर्म में करेक्शन करने का विकल्प दिया गया है। एनटीए के वरिष्ठ निदेशक साधना पाराशर का मीडिया से कहना है कि कुछ अभ्यर्थियों ने एनटीए से अनुरोध किया था कि आवेदन पत्र के दौरान भरे गए ब्योरा में सुधार की अनुमति दी जाए। 15 सितंबर सुबह 10 बजे से सीयूईटी यूजी 2022 के फॉर्म में अभ्यर्थी ऑनलाइन करेक्शन कर सकते हैं।
ये कर सकते हैं करेक्शन
सीयूईटी यूजी 2022 के आवेदन फॉर्म में अपना नाम, माता पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, श्रेणी सहित विश्वविद्यालय की पसंद में भी बदलाव कर सकते हैं।