आगरालीक्स….. आगरा में उत्तर भारत की प्रसिद्ध रामलीला का मंचन शुरू हो गया है, एक बार शाम को रामलीला मैदान अपने बच्चों को लेकर जाएं। । पहले दिन नारद मोहभंग लीला का मंचन किया गया।

बुधवार को नारद मोह भंग लीला में दिखाया गया कि नाराज जी को यह अभिमान हो जाता है कि उन्होंने कामदेव पर विजय प्राप्त कर ली। उन्होंने कामदेव पर विजय प्राप्त कर ली है। विष्णु ने नारद का अभिमान दूर करने के लिए अपनी माया द्वारा बैकुंठ लोक से भी एक सुंदर नगर की रचना की जाती है। मोहिनी नामक रूपवती कन्या को उत्पन्न करते हैं। मोहिनी के रूप को देखकर श्रीनाथजी उन पर भगवान विष्णु की सहायता से अपने रूप को रूप बन बनाने की प्रार्थना करते हैं। भगवान विष्णु द्वारा उनको वानर का रूप प्रदान किया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल मंत्री राजीव अग्रवाल, राहुल गौतम आदि मौजूद रहे।