आगरालीक्स… नाट्यशास्त्र के प्रणेता भरत मुनि की जयंती 28 फरवरी को मनाई जाएगी। संस्कार भारती रामबाग समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पंचम वेद नाट्यशाला के प्रणेता भरत मुनि की जयंती पर रविवार दोपहर दो बजे से यमुना ब्रिज स्थित श्यामलाल सरस्वती विद्या मंदिर में जयंती का आयोजन होगा। संस्कार भारती के अखिल भारतीय साहित्य प्रमुख राजबहादुर सिंह ने मुताबिक इस मौके पर संगठन की विभिन्न समितियों के सौ कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। रंगकर्मी उमाशंकर मिश्र को नाट्यकर्मी के रूप में सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय संस्थान की निदेशक प्रोफेसर बीना शर्मा मुख्य अतिथि होंगी। संस्कार भारती के उपाध्यक्ष बांकेलाल गौड़ मुख्य वक्ता होंगे। समारोह की अध्यक्षता डा.पंकज नगाइच करेंगे।