मथुरालीक्स… वृंदावन में चल रहे संत समागम में कुंभ के अवसर पर आज माघी पूर्णिमा पर साधु-संतों समेत हजारों लोगों ने यमुना में डुबकी लगाई। आगरालीक्स में देखिये आस्था का सैलाब।
तड़के ही उमड़ा सैलाब

माघी पूर्णिमा पर साधु-संत स्नान को जाते हुए।

वृंदावन में यमुना में स्नान के लिए उमडी भीड़।



यमुना नदी में पानी भी खूब रहा। इस दौरान गश्त करती पुलिस।
माघ माह के पांचवें स्नान माघी पूर्णिमा सन्नान के लिए श्रद्धालुओं में सुबह से ही उत्साह रहा। साधु-संतों समेत हजारों श्रद्धालुओँ का सैलाब यमुना के घाटों पर उमड़ पड़ा। पुलिस- प्रशासन द्वारा भी इस मौके पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। पुलिस यमुना में नाव और स्टीमरों पर तैनात रही।
कुंभ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज
इससे पूर्व उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा शुक्रवार से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ और मथुरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप, मेला अधिकारी क्रांतिशेकर सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रमों का शुभआरंभ किया। संस्कृति विभाग के कार्यक्रम अधिशासी कमलेश कुमार पाठक, वृदांवन शोध संस्थान के निदेशक सतीशचंद्र दीक्षित, जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
लोकगीत औऱ नृत्य की रही धूम लोकगायिका कुसुम वर्मा ने गणेश वंदना और अवधी लोक गीतों की प्रस्तुति दी। जेएसआर मधुकर ने भजन प्रस्तुत किए। मथुरा की ब्रजलोकगीत कलाकार वंदनाश्री ने लोक नृत्य गीत, नृत्य, चरकुला नृत्य, फूलों की होली, मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी। स्वामी अशोक शर्मा की मंडली ने ब्रज की रासलीला की प्रस्तुति दी। संचालन डा. ब्रजभूषण चतुर्वेदी दीपक ने किया।