नईदिल्लीलीक्स… हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालात पर काबू पाने को पैरामिलट्री फोर्स तैनात की गई है। भरतपुर में भी अलर्ट। इंटरनेट सेवा बंद।
ब्रज मंडल यात्रा के दौरान भड़की थी हिंसा

नूंह में विहिप की ब्रज मंडल यात्रा के दौरान दो समुदायों में भड़की हिंसा के बाद तनाव व्याप्त है। यहां हिंसा में पांच लोगों की जान गई है। हालात को काबू में लाने के लिए नूंह में दो दिन का कर्प्यू लगा दिया गया है। पैरामिलट्री फोर्स की 13 कंपनी तैनात की गई हैं।
हरियाणा के छह जिलों में धारा 144 लागू, शिक्षण संस्थाएं बंद
हरियाणा के गुरुग्राम, रेवाली, पलवल, सोनीपत और फरीदाबाद समेत छह जिलों धारा 144 लगा दी गई है। नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम और पलवल में शिक्षण संस्थाएं बंद् कर दी गई हैं। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थिगित कर दी गई है।
भरतपुर के चार इलाकों में इंटनेट बंद
नूंह से सटे राजस्थान के भरतपुर में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यहां के चार इ लाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।