आगरालीक्स ..(Agra News 5th May)..आगरा सहित यूपी में कर्फ्यू बढाया गया, अब सोमवार यानी 10 मई सुबह सात बजे तक आगरा सहित यूपी में कर्फ्यू रहेगा। बेवजह बाहर निकलने वालों पर रोक रहेगी।
आगरा में शुक्रवार रात आठ बजे से कर्फ्यू लगा हुआ है, मंगलवार सुबह सात बजे तक कर्फ्यू लगाया गया था। मगर, इसे दो दिन और बढा दिया गया, बुधवार को कर्फ्यू को आगे बढाने के आदेश जारी कर दिए गए। अब यूपी में 10 मई सुबह सात बजे तक कर्फ्यू रहेगा।
आवश्यक सेवाएं जारी, पुलिस की सख्ती
हॉस्पिटल, क्लीनिक, मेडिकल स्टोर के साथ ही दूध सब्जी की आपूर्ति की जा रही है। दूध सब्जी के लिए दुकानें सुबह 11 बजे तक खुल रही हैं। इसके बाद पुलिस सख्ती कर रही है। बेवजह घर से बाहर निकलने वालों से कारण पूछा जा रहा है।
चालान और मुकदमा
बेवजह बाहर निकलने पर कर्फ्यू के दौरान चालान काटे जा रहे हैं, इसके साथ ही महामारी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे घर से बाहर न निकलें।
कर्फ्यू से कोरोना के केस हुए कम
आगरा में कर्फ्यू लगने से कोरोना के केस में लगातार गिरावट आ रही है। हर रोज नए केस कम हो रहे हैं, 900 तक कोरोना के नए केस पहुंच गए थे, यह अब 200 के करीब पहुंच गए हैं।