आगरालीक्स..(Agra News 5th May). ..आगरा में पांच दिन के लिए लॉकडाउन है, दुकानदारों और घर से बाहर निकलने के लिए ई पास जारी किए जा रहे हैं। क्या है प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन.
आगरा में 10 मई सुबह सात बजे तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। लेकिन आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जारी रहेगी, इसके लिए ई पास जारी किए जा रहे हैं। ई पास के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा।
http://164.100.68.164/upepass2/Apply.aspx
30 अप्रैल से 10 मई तक लॉकडाउन
आगरा में 30 अप्रैल रात आठ बजे से लॉकडाउन लगा दिया गया था, पहले मंगलवार सुबह आठ बजे तक लॉकडाउन लगाया गया। इसे बढाकर छह मई सुबह सात बजे तक कर दिया गया, अब इसे 10 मई सुबह सात बजे तक बढा दिया गया है। लॉकडाउन में बेवजह बाहर निकलने पर पूरी तरह से रोक है। बाहर निकलने वालों पर सख्ती की जा रही है, चालान काटे जा रहे हैं।
हॉस्पिटल, बैंक खुली, सरकारी कार्यालय भी खुले
लॉकडाउन में हॉस्पिटल खुले हुए हैं, मेडिकल स्टोर और क्लीनिक खोलने पर भी छूट है। बैंक सहित सरकारी कार्यालय खुले हुए हैं, लेकिन बाजार पूरी तरह से बंद हैं। जरूरी सामान के लिए दुकानें सुबह 11 बजे तक ही खोली जा रही हैं। आनलाइन डिलीवरी के लिए ई पास जारी किए जा रहे हैं।