Wednesday , 3 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Cyber crime in Agra: Criminal demand Rs 5 lakh to delete compromised photo of youth mother in Agra#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Cyber crime in Agra: Criminal demand Rs 5 lakh to delete compromised photo of youth mother in Agra#agranews

213

आगरालीक्स….(6 June 2021 Agra) आगरा में एक युवक की फेसबुक पर उनकी मां की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, असेप्ट करने पर मां के अश्लील फोटो, साइबर शातिरों ने युवक से की ये डिमांड….

पांच लाख की फिरौती मांगी
आगरा में साइ​बर क्राइम का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. फेसबुक पर मां की आईडी से आई फ्रेंड रिक्वेस्ट ने बेटे के होश उड़ा दिए. बेटे ने जब मां की प्रोफाइल खोली तो उसमें आपत्तिजनक तस्वीरें थीं. यही नहीं शातिर ने युवक से उसकी मां की आईडी डिलीट करने और अश्लील तस्वीरों को हटाने के लिए पांच लाख रुपये की चौथ भी मांगी है. मामला पुलिस तक पहुंच गया है. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस आईडी को बनाने में एक युवती का नाम सामने आया है. पुलिस ने तहरीर पर युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

मामला ​थाना सिकंदरा क्षेत्र का है. यहां रहने वाले एक युवक के पास करीब दो माह पहले अपनी मां की फेसबुक आईडी से फ्रैंड रिक्वेस्ट आई. बेटे के अनुसार उसने सोचा कि मां ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल बनाई होगी. इस पर उसने रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर प्रोफाइल खोली तो उसके होश उड़ गए. प्रोफाइल में आपत्तिजनक व अश्लील तस्वीरें थीं. इस पर युवक ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी तो ये सुनकर मां के भी होश उड़ गए. मां का कहना था कि उसने कोई फेसबुक आईडी नहीं बनाई. उसने जब प्रोफाइल में अपनी अश्लील तस्वीरों को देखा तो वह परेशान हो गईं. इस बीच बेटे के फेसबुक मैसेंजर पर मैसेज आया. इसमें शातिरों ने मां की फेसबुक आईडी को डिलीट करने और अश्लील फोटो हटाने के एवज में पांच लाख रुपये की डिमांड की है. बातचीत करने पर चार मोबाइल नंबर भी आए. युवक ने इन नंबरों पर बातचीत की तो मामला खुला चला गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसमें चौंकाने वाली बात ये आई है कि युवक की मां की प्रोफाइल एक युवती ने बनाई है. युवती का नाम सामने आने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Sad News: Fire breaks out in a six-story hotel in Delhi, killing 21 people, including 11 foreign nationals…#delhinews

नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली के 6 मंजिला होटल में लगी आग. 21 की मौत....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

बिगलीक्स

Agra Live News: An inter college was operating in a building built over a drain in Agra, Video…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में बारिश ने खोली पोल. नाले के ऊपर ​बनी...

error: Content is protected !!