मथुरालीक्स….(6 June 2021 Mathura) मथुरा की सांसद और ऊर्जामंत्री की पोल खोलेगी कांग्रेस. कहा—कोरोना आपदा में जनता के बीच से थे दोनों गायब
युवा कांग्रेस चलायेगी पोल खोल आंदोलन
मथुरा की सांसद हेमामालिनी व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के कोरोना की भीषण आपदा में मथुरा की आम जनता के बीच मे ना रहने को लेकर खिलाफ युवा कांग्रेस मथुरा में चलाएगी पोल खोलो अभियान. युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद मुकद्दम ने आज पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करके हुए युवा कांग्रेस की आगामी रणनीति के बारे में अवगत कराया. उन्होंने कहा कि यहां की सांसद व ऊर्जामंत्री ने मथुरा की आमजनता के विश्वास को ठेस पहुचाई है. यमुना शुद्धि करण के नाम पर लाखों यमुना भक्तों की भावनाओ को हतास किया है. मथुरा के साथ—साथ पूरे प्रदेश में कानून का राज कही नजर नहीं आ रहा. विद्युत विभाग से लेकर नगर निगम घोटालों के रूप में अपनी पहचान बना चुके है. आगामी दिनों में युवा कांग्रेस जनपद में बड़े आंदोलन व प्रदर्शन करने जा रही है.
लोगों को गुमराह किया गया
जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने कहा कि यज्ञ हवन थाली बजाओ के माध्यम से मोदी योगी सरकार लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है. अगर इन कार्यों से कोरोना ठीक हो जाता तो वैक्सीन की जरूरत ही क्या रह जाती. वार्ता में मुख्य रूप से मौजूद रहे एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शिशुपाल चौधरी, पार्षद पुनीत बघेल, विधानसभा प्रभारी राहुल चतुर्वेदी, संतोष पाठक, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, चांद पहलवान.