Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Cyclone Fani in Agra, Dust Storm & Rain forecast in 24 hours
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Cyclone Fani in Agra, Dust Storm & Rain forecast in 24 hours

111

आगरालीक्स… आगरा में फेनी तूफान तबाही मचा सकता है, सुबह धूल भरी तेज हवाएं चलीं, 24 घंटे में धूल भरी आंधी और बारिश हो सकती है, डीएम एनजी रवि कुमार ने बैठक कर एसडीएम व तहसीलदारों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। जनता के लिए एडवाइजरी जारी की गई।
चक्रवाती तूफान फेनी पुरी, ओडिशा में दस्तक दे चुका है, तेज हवाएं चलने के सा​थ बारिश हो रही है। 140 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसका असर उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देगा, आगरा के आस पास कई जिलों में सुबह धूल भरी तेज हवाएं चलने के साथ बूंदाबंदी हुई है। 24 घंटे में आगरा में फेनी तूफान का असर दिखाई दे सकता है। इससे तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है।

एडवाइजरी

’ आंधी / तूफान के दौरान वाहन न चलाएं।

’ वाहन और खुद किसी सुरक्षित जगह पर खड़े हो जाएं

’ किसी पेड़, बिजली के पोल, होर्डिग के पास न खड़े हों

’ कच्चे या फिर जर्जर मकान से तत्काल बाहर निकल आएं

’ अगर आकाशीय बिजली कड़क रही है तो खुले स्थल पर न खड़े हों।

’ सामान्य जरूरत की सभी वस्तुएं घर पर जरूर रखें।

’ प्रकाश और पानी की व्यवस्था जरूर रखें

’ किसी भी अप्रिय घटना की सूचना कंट्रोल रूम 100 नंबर पर दें

’ विद्युत उपकरण से दूर रहें और बच्चों को भी दूर रखें

’ टार्च, कुल्हाड़ी, सीटी जैसी आवश्यक वस्तुएं एक स्थल पर रखें

’ सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाएं

’ अगर तूफान में फंस जाते हैं तो घरवालों को फोन कर सुरक्षित होने की जानकारी जरूर दें

’ यातायात व्यवस्था बनी रहे इसके लिए गलत लेन में वाहन न चलाएं ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर...

error: Content is protected !!