थाना एत्मादौला के ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी जोगेन्द्र बाबू जैन का कपड़े का व्यापार है। वे अपनी पत्नी श्रीमती अशोक के साथ रहते हैं। घटना रात पौने तीन बजे की है। उनके घर में खिड़की के रास्ते होकर हथियारों से लैस चार बदमाश घुसे।
बदमाशों ने रिवाल्वर की बट से पति-पत्नी को मारापीटा। घर में रखी लाखों की नकदी लूटी और मौके से फरार हो गए।
उधर, थाना सैंया के गांव जाजऊ के रहने वाले पूर्व प्रधान रामपाल का सोने चांदी का काम है। उनके परिवार में पत्नी प्रेमदेवी और बहन पार्वती के अलावा गोद लिया हुआ डेढ़ वर्षीय पुत्र भी है। घटना शुक्रवार की रात 3 बजे की है। हथियारों से लैस आधा दर्जन बदमाश उनके घर में छत पर लगे टट्टर को खोलकर घुसे।
बदमाशों ने रामपाल, उनकी पत्नी और बहन को गन पाइंट पर लिया। घर में रखे माल की जानकारी जुटाने के लिए तीनों के साथ बुरी तरह मारपीट की। उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घर से लाखों रुपये की नकदी लेकर बदमाश जंगल के रास्ते फरार हो गए। तीनों को गंभीर घायल अवस्था में आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
Leave a comment