Monday , 26 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Damage to paddy crop due to lack of rain, sorcery and tenacity started, women sang songs by plowing in the field
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Damage to paddy crop due to lack of rain, sorcery and tenacity started, women sang songs by plowing in the field

234

आगरालीक्स… आगरा समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश नहीं होने से खेत सूख रहे हैं। बारिश के लिए तप, विधायक को कीचड़ से नहलाया। महिला चला रहीं हल।

अच्छी बारिश की आस में की थी धान की रोपाई

प्रदेश में इस बार मानसून की पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। इस बार मानसून अच्छा रहने की संभावना के चलते कई स्थानों पर किसानों ने धान की फसल की रोपाई कर दी है लेकिन बारिश नहीं होने से रोपी किए गए धान में नलकूपों से पानी भरा जा रहा है लेकिन वह पर्याप्त नहीं है।

धान के साथ खरीफ की फसल भी प्रभावित

खेरागढ़ के किसान प्रदीप चौधरी का कहना है कि बारिश होने से ही धान की फसल अच्छी होती है। खरीफ की फसल भी प्रभावित हो रही है।

बारिश के लिए कंडों की धूनी लगा तप की तैयारी

बारिश नहीं होने पर टोने-टोटके की भी तैयारी की जा रही है। इसके लिए लोग बारिश नहीं होने तक कंडों की धूनी जलाकर उसके बीच में बैठकर तप करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए आगरा, फिरोजाबाद अलीगढ़ के आसपास के गांवों में तैयारी की जा रही है। पिसावा के रहने वाले रवि शर्मा ने बताया कि रूपनगर गांव में हरीश शर्मा तप पर बैठे हैं। वह बारिश नहीं होने तक तप पर बैठे रहेंगे। आसपास बैठे लोग शामियाना लगाकर भजन कीर्तन कर रहे हैं।

महिलाओं ने हल चलाया, विधायक, चेयरमैन को कीचड़  नहलाया

इस बीच इटावा में महिलाओं ने हल चलाकर इंद्रदेव को मनाने के लिए गीत गाए है। वहीं महाराजगंज में सदर विधायक जय मंगल कनौजिया और नगर पालिका अध्यक्ष को पिपदेउरा की महिलाओं ने कीचड़  नहला दिया। इलाके के लोगों का कहना है कि इस टोटके से बारिश होती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

error: Content is protected !!