आगरालीक्स.. आगरा में घरों में पीएनजी सप्लाई करने वाली कंपनी ग्रीन गैस लिमिटेड के चेयरमैन सहित आठ पर मुकदमा। दयालबाग में 28 अगस्त को पीएनजी पाइप लाइन में लीकेज से गैस एजेंसी और कार के गोदाम में लगी आग के मामले में दर्ज कराई गई है।
आगरा में 28 अगस्त शाम चार बजे दयालबाग 100 फुटा रोड पर दुबे गैस एजेंसी एलोरा एन्क्लेव के बाहर अंडरग्राउंड पीएनजी लाइन में लीकेज हो गई। यहां छोले कुल्चे की ढकेल पर जल रहे चूल्हे से पीएनजी लीकेज के चलते आग लग गई, लाग की लपटें जमीन से उठने लगी।
कार वर्कशाप में भडकी आग
अंडरग्राउंड पीएनजी लाइन से आग फैलने लगी, आग दुबे गैस एजेंसी तक पहुंच गई, जिस बिल्डिंग में दुबे गैस एजेंसी है उसके बेसमेंट में पांच दुकानें हैं, इसमें से नगला पदी निवासी अशोक कुमार की कार वर्कशाप भी है, पीएनजी लीकेज से कार की वर्कशाप में आग लग गई।
तेज धमाकों से दहशत में आए लोग
कार वर्कशाप में आग लगने के बाद लोग दहशत में आ गए। एक के बाद एक पहले कम्प्रेशर और उसके बाद सिलिंग फटने से तेज धमाके हुए। पुलिस ने रास्ता रोक दिया, गैस एजेंसी में आग न लग जाए, इससे पहले ही आग पर काबू करने के प्रयास किए जाने लगे। बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।
चेयरमैन सहित आठ पर मुकदमा
इस मामले में प्रांशु दुबे की तहरीर पर थाना न्यू आगरा में ग्रीन गैस लिमिटेड के चेयरमैन एमके तिवारी, गेलभवन नई दिल्ली, निकत रस्तोगी सीएस कानपुर, पियूष मिश्रा सीएफओ, गोविंद कोटिथ सतीश, नोमिनी डायरेक्टर, आनंद रेडडी भीम रेडडी होल टाइम डायरेक्टर, अंजनी कुमार तिवारी नोमिनी डायरेक्टर, सजंवी मेधी एमडी, एफसी मुखर्जी एजीएम आगरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना न्यू आगरा इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडेय का मीडिया से कहना है कि लापरवाही से किसी को आर्थिक क्षति पहुंचाने और जीवन खतरे में डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।