आगरालीक्स ………आगरा के राधा स्वामी सत्संग सभा, दयालबाग पर सार्वजनिक रास्तों पर कब्जा करने के मामले में हाईकोर्ट में आज सुनवाई।
इस मामले में पुलिस द्वारा कब्जा हटाने के दौरान हुए बवाल के बाद हाईकोर्ट ने पांच अक्टूबर तक यथास्थित बनाए रखने के आदेश दिए थे। आज इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
दयालबाग के खासपुर और जगनपुर मौजा में सार्वजनिक रास्तों, श्मशान घाट, खेल के मैदान पर कब्जा करने के आरोप में राधा स्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष गुरु प्रसाद सूद, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव और अनूप श्रीवास्तव के खिलाफ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया था। कब्जा हटाने के लिए सात दिन का समय दिया।
इसके बाद भी कब्जा न हटाने पर 23 सितंबर को पुलिस और प्रशासन की टीम कब्जा हटाने पहुंचे। गेट ध्वस्त करने के बाद पुलिस और सत्संग सभा के बीच टकराव हो गया। दोनों तरफ से लोग घायल हो गए।
आज होगी सुनवाई
इस मामले में राधा स्वामी सत्संग सभा, दयालबाग ने कोर्ट में याचिका दायर की थी, कोर्ट ने पहले 28 सितंबर और उसके बाद पांच अक्टूबर तक यथास्थित बनाए रखने के निर्देश दिए थे। इस मामले में हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी।
फाइल फोटो