Tuesday , 21 July 2026
Home agraleaks Dayalbagh’s daughter will learn politics from London#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़देश दुनियायूपी न्यूजसिटी लाइवहॉट न्यूज़

Dayalbagh’s daughter will learn politics from London#agranews

166

आगरालीक्स(01 August 2021 Agra News)… आगरा की बेटी अब लंदन के किंग्स कॉलेज से राजनीति का पाठ सीखेगी। एफएसडीए में अभिहित अधिकारी की बेटी….।

किंग्स कॉलेज में चयन
शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल से 98.8 फीसदी अंकों से इंटरमीडिएट करने वाली तेजस्वनी सैनी का चयन लंदन के किंग्स कॉलेज में हो गया है। वहां वह राजनीति के पाठ्यक्रम में तीन साल की स्नातक डिग्री कोर्स करेंगी।

छोटी उम्र में ही पढ़ ली महान राजनयिकों की जीवनी
दयालबाग रोड निवासी एफएसडीए में अभिहित अधिकारी श्वेता सैनी और आरटीआई एक्टिविस्ट विशाल सैनी की पुत्री तेजस्वनी की छोटी उम्र से ही पढ़ाई में दिलचस्पी रही है। जिस उम्र में बच्चे वीडियो गेम और खिलौनों में दिमाग खपाते हैं, उस उम्र तक तेजस्वनी विश्व के महान राजनयिकों की जीवनी पढ़् चुकी थी।

जो भी काम करें, पूरा करें
तेजस्वनी संवाद कला में कई मंचों पर अपनी उत्कृष्टता दिखा चुकीं हैं। उनकी बचपन से ही सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी रही है। उनका मानना है कि जो भी कार्य किया जाए, उसको अधूरा छोड़ने की बजाए मुकम्मल जरूर किया जाए। बीच में न छोड़ा जाए।

भारत में रहकर देश सेवा जरूरी
हाईस्कूल में 98 फीसदी अंक लाने वाली तेजस्वनी का प्रिय विषय भारत की विदेश नीति है। उनका मानना है कि जितना भारत में रह कर देश सेवा जरूरी है। उसी तरह अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भी अपने देश की पैरोकारी होगी तो देशवासियों का जीवन सुधर सकेगा। अपने दुश्मन देशों की बुरी नजर से बचे रहेंगे। उनके कुत्सित प्रयासों को सफल नहीं होने देंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

agraleaks

CJP Sansad March: RPF personnel & police use lathis for crowd control

नईदिल्लीलीक्स सीजीपे के प्रस्तावित संसद मार्च शुरू होने से पहले जंतर मंतर...

टॉप न्यूज़

Agra: Jaya Kishori Ji’s Bhagwat Katha in Agra from July 23 to 29….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जया​ किशोरी जी श्रीमद्भागवत कथा कहने आ रही हैं. 23...

टॉप न्यूज़

New Southern Bypass, Agra: Driver’s body found hanging near the window of a Canter truck…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कैंटर की खिड़की के पास फंदे से लटकी मिली चालक...

error: Content is protected !!