आगरालीक्स…. आगरा के आंबेडकर विवि के आवासीय संस्थान, सेंट जोंस, आगरा कॉलेज, आरबीएस में प्रवेश के लिए शुरू हुआ वेब रजिस्ट्रेशन।

आवासीय संस्थान और कॉलेजों में प्रवेश के लिए विवि में वेब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, विवि की वेबसाइट पर जाकर छात्र वेब रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के समन्वयक प्रो. संजीव कुमार का कहना है कि वेब रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों को ब्योरा दर्ज करना होगा। रजिस्ट्रेशन शुल्क 250 रुपये प्रति कोर्स है। वेब रजिस्ट्रेशन कराने के बाद छात्र आवासीय संस्थान और कॉलेजों में प्रवेश ले सकेंगे। वेब पंजीकरण की अंतिम तिथि आठ जुलाई है।
वेब रजिस्ट्रेशन के लिए विवि की वेबसाइट https://dbrau.ac.in/