आगरालीक्स… आगरा में फास्ट फूड का सेवन बढ़ गया है, इससे पेट संबंधी बीमारियां बढ़ने लगी हैं। कब्ज, मोटापा, पेट दर्द की समस्या से बच्चों से लेकर बुजुर्ग परेशान हैं और अस्पताल में पहुंच रहे हैं।

फास्ट फूड में कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, इसके साथ ही प्रिजर्वेटिव डाले जाते हैं। ऐसे में फास्ट फूड का सेवन अधिक करने से शरीर में पहुंच रहे केमिकल से कई तरह की समस्याएं हो रही है। पेट में अल्सर तक हो रहे हैं, ठीक से फ्रेश नहीं हो पाते हैं। कब्ज की समस्या बनी रहती है।
मोटापा की बढ़ी समस्या
फास्ट फूड का सेवन करने के साथ ही युवक और युवतियां आफिस में घंटों बैठे रहते हैं। इससे मोटापे की समस्या हो रही है। इससे कई तरह की समस्या होने लगती हैं, मधुमेह और ह्रदय रोग का खतरा बढ़ रहा है।