आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में बेटों से दोगुने से भी ज्यादा बेटियों को मिलेंगे गोल्ड मेडल ( DBRAU, Agra 91st Convocation: 56 medal to girl’s & 21 medal to Boy’s#Agra)
विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को है, दीक्षा समारोह में 152 मेडल दिए जाते हैं। मगर, एमफिल सहित कई पाठ्यक्रम बंद होने और परिणाम समय से घोषित ना होने के कारण 117 पदक दिए जा रहे हैं। शिवाजी मंडपम में होने जा रहे दीक्षांत समारोह में हर बार की तरह इस बार भी बेटियों को ज्यादा मेडल दिए जाएंगे। छात्र छात्राओं को एक से अधिक पदक भी मिलेंगे। इस बार 117 मेडल दिए जाएंगे, इसमें 56 पदक छात्राओं को 21 छात्रों को मेडल दिए जाएंगे। मेडलों की प्रस्तावित सूची पर मिली आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम सूची तैयार की गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सूची अपलोड की जाएगी।